1 से 12 तक का सफर, क्या पल थे वो मेरे,
ना कल की फिकर थी, बस यार थे घेरे।

ना कोई टेंशन थी, ना कुछ सोचना था,
बस अपनी यारों की टोली में, खो जाना था।

एक ही बेंच पर बैठना, एक साथ हँसना था,
टिफिन छुपाना, एक-दूसरे को चिढ़ाना था।

टीचर के आते ही सबका चुप हो जाना,
फिर नजरों ही नजरों में, सबको हँसाना।