मनुष्य ने देखा

चूहों से प्लेग फैलता है

उसने चूहे मारने की दवाई बनाई

मनुष्य ने देखा

मुर्गियों से

बर्ड फ्लू होता है 

उसने मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया

उसे पता चला

चमगादड़ से होते हैं कई

फ्लू

उसने चमगादड़ों से मुक्त 

धरा को करने की ठानी

भयभीत आतंकी आदमी

इसी तरह एक के बाद एक

पशु,पक्षी या जलचर को

खत्म करता गया

धरती देख रही थी यह सब

एक दिन क्रोधित होकर कांपी

और सारी मानव जाति

चीखती चिल्लाती

पृथ्वी के अंदर दबकर मर गई!!


वन्दना दवे

भोपाल मप्र

9111604714