ख़ुदा न बन जाए इंसा कहीं
खता करना जरूरी है।
कोई दर्द भी दे तो शुक्रिया,
अता करना जरूरी है।
अपनी आस्तीन के सांपों का
पता करना जरूरी है।
फिर न आए, ऐसे उसकी याद को
लापता करना जरूरी है।

खुश मिजाज़ हो, ठीक है
मगर कभी रोना ज़रूरी है
अपने माज़ी के बोझ को
खुद ही ढोना ज़रूरी है
कद्र जानने को, जो मिला है
कुछ उसे खोना जरूरी है
वस्ल हो या न हो, जेहन में
तेरी तस्वीर का होना जरूरी है