केश कुंतल गालों से हटाने का हक़ दे दो
जब मिलें मुझे नजरें उठाने का हक़ दे दो
मेरे मन में जो बस गई है तुम्हारी ,उस
तस्वीर को सीने से लगाने का हक़ दे दो
नहा कर आई हो जिस पुष्करणी में तुम
मुझको भी उसी में नहाने का हक़ दे दो
जो कभी और मेहरबान हो जाओ सनम
ज़ुल्फ़ों में एक फूल लगाने का हक़ दे दो
तुमको छू कर आती है जो महकती हवा
उसको मेरी सांसों में बसाने का हक़ दे दो

नन्दन