बाड़ ही खेतों को निगल गई
फिर मासूम बनकर निकल गई
जिस से उम्मीद थी सोने की हमें
वो ज़मीं इस बरस रेता उगल गई
वो गांधी से प्रभावित है बहुत
पर हाथ में तलवार रखता है
फैलाकर बाहें मिलेगा ,मगर
बीच में इक दीवार रखता है
लहलहा रही फसल खेत में
दफ़्तर में सबको खबर है
खेतिहर आंसू बहाता है उधर
सूखे खेत पर उसकी नज़र है
वो महफ़िल में जश्न मनाकर आया
जोरू घर में भूखी ही सो गई
भेड़ियों के कोलाहल में डूबकर
बकरी की आवाज़ कहीं खो गई

