ये कायनात को क्या हुआ है?
सब जगह धुंआ धुंआ है 
और जो दांव पर लगा है
वो हमारी जिंदगी का जुवा है

इतने मज़हबी लोग कब से हो गए?
इंसानियत को भूल मजहब में खो गए
आज की बात होती तो भी तसल्ली थी
ज़हर के बीज वो कल के लिए बो गए

ये फिज़ा चेहरों को कैसे धो गई है?
मासूमियत जैसे फना हो गई है
खून दिखता है आंसू की जगह
हर आंख इस क़दर रो गई है ।

बच कर रहना बातों के सौदागर से
दूर रखना उसको अपने शहर से 
मासूम दिखेगा पर है विषधर वो
कितनों को मारा है अपने ज़हर से।