बेशर्म इंसान हुआ ,
नंगा पहाड़ को होना पड़ा
इसीलिए कुदरत को
जोर से तमाचा जड़ना पड़ा

तटबंधों में जकड़ना चाहे
 सलिला के प्रवाह को
समझ न पाया उसके
मन के अंतरदाह को

विकास के नाम पर
विनाश हो रहा है
मानव अपने कुकृत्य की
स्वयं लाश ढो रहा है

पर्वत दरक रहे हैं
घर खाली हो गए हैं 
जिन्हें देना है जवाब
ख़ुद सवाली हो गए हैं।

अपने पापों को वो
गंगा में बहाने आए
कर गए कुछ और पाप
जो पुण्य कमाने आए

अंधेर नगरी चौपट राजा
फिर दे गए ज़ख्म ताज़ा 
सुबह से भटका है अब तक
शाम हुई, अब घर आ जा।