मैं कान लगाए बैठा था
वो आंखों से कहकर चली गई
मैं हाथ लिए पतवार खड़ा
कश्ती बहकर चली गई।

सोचा था मां को सुख दूंगा
वो सब दुख सहकर चली गई
सपनों की दुनिया मेरी रेत की
पहली बारिश में बहकर चली गई

जिस खुशी को अपना समझा था
वो बस दो दिन रहकर चली गई
बरसों तक जिसकी  राह तकी
अब पराई हूं, कहकर चली गई