जब भी छत पर आती है तू
किस क़दर शर्माती है तू
देख लेता हूं तेरे गालों की लाली
छुप के जब मुस्कुराती है तू
तेरी आंखों में होती है शरारत
चलने में झलकती है नज़ाकत
गीले बालों को झटकती है ऐसे
लाने वाली हो जैसे तू कयामत
मौसम हुआ रुमानी तेरे आते ही
फूलों पर मंडराने लगीं तितलियां
अभी तो साफ है आसमां लेकिन
लगता है तू गिरा देगी बिजलियां
मेरा दिल है कच्चे मकान जैसा
न बिजलियां तू इस पर गिराना
जो हुआ बर्बाद ये इस बार भी
बन ना पायेगा फिर ये आशियाना
