वो बदली शिखर चूमने को आमादा है।
लगता है हवा में रूमानियत कुछ ज्यादा है।।
घटाओं ने ढक लिया है सूरज को पूरी तरह।
न जाने इन कृष्णाओं का क्या इरादा है।
आबरू अपनी बचाने को इनसे पहाड़ भी।
पहने हुए भारी भरकम बर्फ का लबादा है।
इधर ठंड से थर थराते पेड़ों का सूरज से।
जल्दी से निकल कर आने का तगादा है।।
