उड़ना ढंग से सीख तो लो
आसमान में जाने से पहले
पंखों में आने दो ज़ोर थोड़ा
हवाओं से भिड़ जाने से पहले
इक बुलबुले में रहते हो तुम
सम्हलना सीखो ,फूट जाने से पहले
जिस ताक़त पर इतराते हो
परख लो उसे ज़ोर आजमाने से पहले
वक्त बेरहम है बहुत, न बख्शेगा
चौकस रहना दांव लगाने से पहले
युधिष्ठिर की तरह जुआ न खेलना
स्वयं को अर्जुन बनाने से पहले

