औरों को ऊंचाई तक पहुंचाने में
वो एक सीढ़ी बनकर रह गया
किसी ने न सुनी दास्तां उसकी
हर कोई उस से अपनी कह गया

कश्ती लहरों के हवाले कर आया
इक डूबते शख्स को बचाने में
कि वो हो गया है दीवाना
ये अफ़वाह उड़ गई ज़माने में 

गिरा कर उसको बढ़ गए आगे
वो जिन्हें उसने सम्हाला था
उसी ने लात पेट पर मारी
खिलाया जिसे अपना निवाला था

सलीब पर चढ़ने वाला हरेक
मसीहा हो नहीं सकता
गमज़दा लाखों हैं लेकिन
हर कोई रो नहीं सकता