मैं गुलमोहर नहीं,सदाबहार बनूंगा
किसी गरीब के दिल का प्यार बनूंगा
हर मज़हब के लोग जिसे मनाएं
मैं ऐसा एक सबका त्यौहार बनूंगा
दिल न दुखे मेरी वजह से किसी का
इतना तो कम से कम जिम्मेदार बनूंगा
इंसानियत को मजहब से बड़ा समझना
है गुनाह तो मैं इसका गुनहगार बनूंगा
