वो जो कोने में गठरी सा पड़ा है।
वो इस घर का सबसे बड़ा है ।।
सबकी तक़दीर को इसने गढ़ा है।
पर आज हर कोई चिकना घड़ा है।।
भविष्य जिसने सब का था संवारा।
ख़ुद उसका ही आज मुंह बाए खड़ा है।।
जो मुंह फेरे खड़े हैं अपने आज उस से।
कितनी बार इनके वास्ते गैरों से लड़ा है।।
