ये तेरा ,वो मेरा त्यौहार
भला ऐसा क्यों करना है
खुश रहने के लिए हमें
क्यों किसी से डरना है।
जब जब अवसर मिले
सब मन के अरमान निकालो
एक ही तो जन्म मिला,इसी में
होली, क्रिसमस,ईद मना लो।
मेरा नववर्ष, उसका नववर्ष
ऐसे मन में क्यों भाव जगें
जहां भी मस्ती की धुन बाजे
बस वहीं थिरकने पांव लगें
बसंत आयेगा तो फिर से नाचेंगे
बैठे रहें क्यों ,रोक कर अपना हर्ष
शिशिर ऋतु की अपनी रंगत है
उत्साह से मनाओ इसका नववर्ष
