अपनी संतति के सपनों को जीता है।
अपने साथ उनके आंसू भी पीता है।।
अपने सपने छोड़ कर, उनके संजोता है।
उनके दर्द में जो कराहे ,वो पिता होता है।।
जलती धूप से बचाने को
वो कभी वटवृक्ष बन जाता है।
कभी चट्टान सा खड़ा होकर
झंझावातों से बचाता है।।
अपनी संतान जिसे सबसे बेहतर नजर आती है
घर रौशन करने को खुद जले, वो ऐसी बाती है
बंजर में भी जब कोई सपनों के बीज बोता है ।
खून पसीने से उसे सींचे, वो पिता होता है ।।
