तुम उसे कभी पत्थर
कभी देवता बताते हो।
कभी राह से हटाते
कभी शीश नवाते हो

तुमको खुशी मिले तो
उस पर फूल चढ़ाते हो
खीझ जाने पर तुम
उसे ठोकर लगाते हो

वो जो भी है, जैसा है
सदा वैसा ही रहता है
तुम्हारे मन के अंदर है कोई, जो
कभी कुछ, कभी कुछ कहता है

तो फिर, अपना मन सम्हालो ना
उस पत्थर को उठा लो ना
ठोकर न मारो ,देवता न सही
उसे मील का पत्थर बना लो ना

नन्दन