पांचाली के चीरहरण का कौन है उत्तरदाई ।
महाराज धृतराष्ट्र स्वयं या दु:शासन आतताई
वाचाल धृतराष्ट्र कितनी बातें कह जाता है।
खुद पर उंगली उठी तो चुप रह जाता है ।।
बेटी बचाओ, पढ़ाओ,फिर निर्वस्त्र करो।
कलियुगी धृतराष्ट्र चुल्लू पानी में डूब मरो।।
नारी का सम्मान भला वैसे भी तुम कब करते हो।
गाल बजाते सिर्फ उपलब्धियों का दम भरते हो।।
जिन पर किया भरोसा अब तक
नारी हर बार उन्ही से छली गई।
प्रश्न यही है सत्ता के ठेकेदारों से
तुम्हारी आंखों की शर्म कहां चली गई।।

