नीड़ फिर खाली हुआ
पंछी उसका उड़ गया
जीवन सरिता का प्रवाह
एक बार फिर से मुड़ गया
आयेगा विहग वृंद से
मिलने को बार बार वो
पर एक अतिथि की तरह
लौट जायेगा हर बार वो
उसको मुकाम अपना चाहिए
इतने परिंदों की भीड़ में
कौन रहता है भला
उम्र भर अपने नीड़ में
इस जहान में भटकता हुआ
हर शख्स एक परिंदा है
सबका अपना है घरौंदा
जिसकी आस में वो जिंदा है

