नई महफ़िल में हुए चकाचौंध उजाले।
पर मुजरिम तो वही सब हैं पहले वाले।।
जादूगर ये क्या तमाशा दिखाने निकला।
गुनहगारों से सत्संग करवाने निकला ।।
बड़ी हवेली में रहने से बदल जाएगा क्या?
तेरे अंदर का जहर निकल जायेगा क्या ?
तेरा मक़सद नहीं है कि सूरते हाल बदले।
बल्कि हंगामा हो तो अपना काम निकले ।
