तुम पल्ला झाड़ किनारा करते?
गर तुम बिल्किस के भाई होते!
जिन नरपिशाचों ने नोंचा उसको
उनका ऐसे क्या स्वागत करते?
बच्ची के हत्यारों को तो शर्म नही
तुम माला पहनाकर पूजा करते ?
इतने कुकर्म कर भी वो ब्राह्मण
फिर समाज में ब्राह्मण कहलाते।
थू है ऐसे समाज पर जहां हुआ ये
धिक्कार उन्हें जो फिर से अपनाते
