वो चिड़िया सी आई
चहका गई घर को
जूही की नन्हीं कली
महका गई घर को
नन्हा सा वजूद उसका
पूरे घर पर पड़ा भारी
वो फुलझड़ी सी हंसी तो
बगिया खिल गई सारी
वो बिन चाबी खिलौने सी
हमेशा भागती इधर उधर
उसके सवाल कैसे कैसे
हर कोई हो जाता निरुत्तर
नन्दन
