दुनिया इतनी प्यारी ना होती
अगर इसमें नारी ना होती
इस जग में कैसे आते हम, गर
ममतामयी मां हमारी ना होती
सूनी कलाई रह जाती भाई की
यदि बहन दुलारी ना होती
बिटिया न होती तो तेज उमस में
बारिश सी फुहारी ना होती
जीवन खारा चूना, अगर पान में
पत्नी सी, मीठी सुपारी ना होती
छतें वो कितनी सूनी सूनी होतीं
अगर वहां कोई कुंवारी ना होती
नींद भले आ जाती, पर नारी बिन
जीवन में ,मीठी खुमारी ना होती
....नंदकिशोर कश्मीरा " नंदन "
