गुलशन की बहार जी भर कर देख ले
हर कली को चूमने की हसरत क्यों है
जो भी न सुने मन से तेरे मन की बात
उस हर शख्स से तुझे नफ़रत क्यों है
वफा का सिला हर बार बेवफाई से
बता ज़ालिम तेरी ऐसी फितरत क्यों है
बमुश्किल भरे हैं ज़ख्म जो तूने दिए
तेरी आंखों में फिर से शरारत क्यों है
सरे आम कत्ल कर के बच जायेंगी
उन निगाहों में ऐसी हिमाकत क्यों है

