जेठ की तपती सुबह
वो नहाकर अभी आई
क्यों निचोड़े गीले बाल उसने
मैं इतना प्यासा था
जुल्फों से ही पी जाता बूंदें।
दुपट्टा भी कुछ भिगो लिया
फिर सम्हालने लगी उसको
क्यों पहना जब संभलता नहीं
या दुपट्टे की नीयत खराब है
हाथों में लिए पूजा की थाली
ख़ुद ध्यान करेगी ईश्वर का
और उसको देखने वाले
उसको ख़ुदा समझ लेंगे
उमस बहुत है आज मगर
हवा में खुशबू छोड़ गई है वो
दिन भर की लू भी सह लेंगे
उसकी याद आती जो रहेगी

