कौन सा रंग लगाऊं's image
525K

कौन सा रंग लगाऊं

वो अल्हड़ उमंग, उद्दाम तरंग

उसके अंग अंग में मादक रंग

होली खेलूं यदि मैं उसके संग

डालूं मैं उस पर कौन सा रंग?


काले कुंतल अधर हैं लाल

नील चक्षु और रक्तिम गाल

स्वर्णिम देह दमकती ज्यों

सूरज को मल दिया गुलाल

Read More! Earn More! Learn More!