चांद सी खूबसूरत महबूबा हो
खयाल ये बहुत हसीन है
मासूमियत ओढ़े हुए ये चांद
लगता लाजवाब, बेहतरीन है

पर इतना भी मासूम नहीं है चांद
कितनों को दीवाना बना देता है।
इसकी रौशनी भी अपनी नहीं लेकिन
ये कितनों को परवाना बना देता है ।।

और ये रसिक मिजाज़ है बहुत
रंग पल पल ऐसे बदलता है
करवा चौथ में सुंदरियों के लिए
बड़ी अकड़ से धीरे धीरे निकलता है ।।
*नन्दन*