कोयल भी शामिल हुई कौव्वों की कांव कांव में
तल्ख़ गर्मी का अहसास है पीपल की छांव में।
अब क्या तलाशें गांव अमन चैन की खातिर
शहर घने बस गए हैं आजकल हर गांव में ।
थक गए हैं साथ चलते, पैर में छाले पड़े
पर सुनने को मिला, मेहंदी लगी क्या पांव में।
कल सारे आम लूटा भाई ने अपने भाई को
क्या बताएं किसकी हुई हार जीत इस दांव में।
