जुल्म उसने किया, जुल्म तूने भी किया। 
वो गुनहगार और तुझे बरी कर दिया  ?

तेरा दामन भी भरा है खून के छीटों से
कितने मासूम कुचल डाले हैं तूने भी।
ख़ुद को मजलूम दिखाता फिरता है 
कितने घर कब्रों में बदल डाले तूने भी 

तू ताकतवर है, तेरे दोस्त ताकतवर हैं
तो गुनाह तेरा सब माफ़ हो जायेगा?
ईसा और मूसा की जमीन पर खड़ा है
 एक दिन तेरा भी इंसाफ़ हो जायेगा ।