अम्मा बहुत ज्यादा बीमार है
हर कोई गिद्ध सा तैयार है
कोई कंगनों को ताकता
किसी की नजर में हार है
चेहरे पर सबके दिखता प्यार है
बलाएं उसकी लेता हज़ार है
सबसे आगे रहने की होड़ में
आंसू बहा, रोता जार जार है
पर दूसरा उठा ले ना फायदा
हर शख्स चौकन्ना,होशियार है
उसकी लंबी उम्र की करते दुआ
पर सबको मरने का इंतज़ार है
ऐसा ही यह विचित्र संसार है
अम्मा ही नहीं ,हर कोई बीमार है
