तड़प कर भूख से
वो ज़मीं पर लेट गया
आसमां पर चांद था पूनम का
उसे गौर से लगा देखने।
उसने सोचा काश ये रोटी होता
ज़मीं पर गिरता तो खा लेता।
और वो सोचता भी क्या?
फ़र्क था मेरी उसकी सोच में
वो चांद, जो दीवाना कर दे
अपने हुस्न और चांदनी से
कितनी शायरी लिखी है
जिसके हुस्न पर मैने।
ये कमज़र्फ़ उसको सिर्फ
रोटी समझता है ।
उसकी मेरी अक्ल में फ़र्क है।
हां, एक फ़र्क और भी है
वो ये कि मेरा पेट भरा हुआ है।
नन्दन
