तुम फेंको पत्थर मुझ पर जितने चाहो
मैं तराश कर उनको तेरी मूरत बना दूंगा
नजरअंदाज कर ले अभी जितना चाहे
एक दिन ख़ुद को तेरी जरूरत बना दूंगा
बुतपरस्ती करनी पड़ी मुझको अगर
तो मैं हर बुत में तेरी सूरत बना दूंगा
तेरी जो यादें अभी सताती हैं मुझे
एक दिन उनको भी खूबसूरत बना दूंगा
जो बदनसीब घड़ियां जुदाई की बीती हैं
मैं उन सब को उम्दा महूरत बना दूंगा
