चीर हरण यूक्रेन का हो रहा
सारी सभा अब भी मौन है।
इस महाभारत में बता
उन कौरवों में तू कौन है
कुछ मजबूरियां होंगी तेरी
सभी को इसका संज्ञान है
ये दर्ज होगा इतिहास में
क्या तू इस से अनजान है
हर भीष्म बाण शैय्या भुगतेगा
जब नहीं सत्य के लिए लड़ा है।
बच जायेगा चीर हरण तेरा?
जब दुस्साशन तेरे द्वार खड़ा है
