गुस्सा आता है बहुत मगर
दुश्मन पर वार करने से डरते हैं
डूब जाने के डर से कुछ लोग
दरिया पार करने से डरते हैं
कितने ही ज़ख्म गैरों से मिलें, मगर
दोस्तों पर एतबार करने से डरते हैं
घड़ी घड़ी छुपकर देखेंगे खिड़की से
पर हमसे आंखें चार करने से डरते हैं
वादा करते हैं कयामत तक का, पर
जरा देर भी इंतज़ार करने से डरते हैं
