वो शर्तों पर मोहब्बत निभाना चाहता है
अक्सर मुझको आज़माना चाहता है।।
कबूल न हो मुझे ग़र उसकी ये आदतें,
तो किसी और से दिल लगाना चाहता है l
वो हर बहस में मुझको हराना चाहता हैl
मैं झुक भी जाऊं तो गिराना चाहता हैl
हर रोज़ तोड़ता है अपने किए वादे,मगर
मुस्तक़बिल में वादा निभाना चाहता हैl
