किसी घर से आए मनभावन संगीत

समझना कि एक बेटी है वहां।


तरतीब से रखी हों किताबें घर में

समझना कि एक बेटी है वहां।


चीखने चिल्लाने की आवाजें ना आएं

समझना कि एक बेटी है वहां।


थक हार लौटने पर कोई पानी को पूछे

समझना कि एक बेटी है वहां।


दर्द न छलके तुम्हारा फिर भी कोई रो दे

समझना कि एक बेटी है वहां।