कल  देर तक उस से बात करता रहा
आइना मेरी बात सुनकर डरता रहा

होश आया मुझे तो फिर अकेला हो गया
बेखुदी में जो साथ था, वो फिर खो गया

गिर रहा हूं, गिरने दो, मुझे मत सम्हालो
बस यूं करो , मुझे अपनों से बचा लो

नक़ाब थी, पर मैने उसे पहचान लिया 
दोस्त था वो ,खंजर से उसके जान लिया