चुप रहे अगर आज तो
कल बोल ना पाओगे
अपने मन की उलझन
फिर खोल न पाओगे
तहस नहस कर ताना बाना
वो हाथ हिला कर चल देगा
अर्पण तुमने जो कर डाला
उसका मोल न पाओगे
विकास अगर करना है तो
मन बुद्धि का पहले हो विकास
तम हरना है यदि समाज का
निज अंतर्मन में करो प्रकाश
औरों के अपराध गिनाकर वो
क्या अपने अपराध भुला देगा
छलिया फिर भेष बदल देगा
जब तक होगा तुमको आभास

