अगड़ा, पिछड़ा, शूद्र, दलित
कितने भागों में बंटे हुए हो।
दिखते हो सम संख्या से
कितने विषमों से कटे हुए हो।।

अपना घर जब वो पहले जोड़े
तब दौड़ाए अपने मन के घोड़े
पता चल जाएगा अग्यानी को
हैं इस राह में अभी कितने रोड़े ।।

बात अगर हो तो हो मानवता की
ढोंग, पाखंड छोड़, अभिनवता की
चोला जब पहने हो संन्यासी का
भावना तब हो सकारात्मकता की।।

दिए जला कर सरयू तट पर
क्या मानक स्थापित करने चले?
अपने मन का तम दूर करो पहले
जिसमें अंधकार का बीज पले ।।