एक अदना सी जान,
और घर में इतना सामान!
इक बुलबुले पर बैठा है,
और ख़ुद पर इतना गुमान?

ज़मीन खरीदने की हवस
बना  लिए बड़े बड़े मकान।
ले जा सकेगा इक तिनका?
जिस घड़ी छूटेंगे तेरे प्रान ।।

इतनी थाली क्यों भर ली,
जब सारा खा नहीं सकता।
मन बोझिल क्यों कर बैठा?
गर हाले दिल सुना नहीं सकता।।

इधर उधर से, न जाने किधर से,
समेटे बैठा है इतना ज्ञान ।
मन की उलझन का लेकिन,
मिलता कोई नही निदान ।।