करवा चौथ पर फिर तुझे
मेरा भी खयाल आया होगा
जिसका नहीं कोई जवाब
जेहन में वो सवाल आया होगा
मेरा कोई पुराना खत निकाला होगा
जो छुपा कर जतन से संभाला होगा
एक एक हर्फ को गौर से देखा होगा
शब्दों का कुछ और अर्थ निकाला होगा
दो आंसू भी छलक आए होंगे
मुस्कुरा कर उनको दबाया होगा
जब अपने साजन को देखने के लिए
छन्नी को चेहरे के आगे लगाया होगा
* नन्दन*
