पल पल हर पल बदल रहा है
मुट्ठी से रेत सा फिसल रहा है
तुम चलते रहो अपनी धुन में
न सोचो कौन आगे निकल रहा है
तुम खड़े भी रहे,वक्त तो चलेगा
जब जब जो होना है, कैसे टलेगा
ग़र चुराया वक्त तुमने वक्त से तो
आने वाला वक्त भी तुमको छलेगा
एक ही सनातन नियम प्रकृति का
कि कुछ भी सनातन नहीं धरा पर
क्षण क्षण परिवर्तन है अटल सत्य
जो भी जीता है ,स्वयं को हरा कर
धर्म क्या है? अनुत्तरित ये यक्ष प्रश्न
पर वैर, द्वेष, अन्याय निश्चित ही नहीं है
सार है वसुधैव कुटुंबकम् में निहित
परपीड़न का भाव किंचित भी नहीं है
