आज़ाद तो किया उसे
पर जुबां काट ली
अब वो गुलामी की
आरज़ू करता है रोज
मिला तो खूब रोया
पर मिल कर क्या मिला
अब वो बिछड़ने की
आरज़ू करता है रोज
नींद रातों की उड़ी
इतना मशगूल हो गया
अब वो एक घड़ी नींद की
आरज़ू करता है रोज
बुलंदियां आकाश की देखीं
तो भूल बैठा वो ज़मी को
थक गया तो अब ज़मीं की
आरज़ू करता है रोज
भविष्य संवारने के लिए
वर्तमान दांव पर लगा दिया
बीती हुई गुरबत की अब वो
आरज़ू करता है रोज

