ये कैसी मजबूरी है चमन में कली की।
जो भी भ्रमर आया चूमकर चला गया।।
दिल की बस्ती इस तरह बसती नहीं।
जो भीआया थोड़ी देर घूमकर चला गया।।
मयखाने से कौन दिल लगाएगा भला।
पी कर हर मयकश झूमकर चला गया।।
मैं बीमार हुआ कि मिलेगा वो इस बहाने।
वो तो गैरों से हाल मालूम कर चला गया।।

