तुम्हारा मिलना उतना ही जरूरी है
जितना कि हर रोज़ साँझ की गोद में
सूरज का छिपना
यह अपेक्ष्य भी
इस भौगोलिक भ्रम जितना ही सत्य है
आंखों के चखे का स्वाद
चित्त से लगने के बाद नही उतरता
पॉकेट की पहुँच
हर बेशकीमती ज़र तक तो नही होती
जो चित्त से नही उतरता
प्राणो की संजीवनी हो जाता है
●●●

