लूडो के खेल में

कटते-पिटते, बचते-बचाते, हारते-हराते

सर्वप्रथम होम में पुंगने वाली 

गोटी ही पिता है


शतरंज के खेल में

मरते-मारते, तिकड़म लगाते

त्यागते-बटोरते 

सैनिक, हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ

शह-मात दे राज-काज बचा लेने वाला

वजीर ही पिता है


कबड्डी के खेल में

तीती-तीती करके जीवन रेखा को

समस्त अंतर्निहित चेष्टा से छूकर

विरोधी खेमे को पूर पराजित करता

अपनी मरी टीम में प्राण फूंकने वाला 

अकेला ज़िन्दा बचा 

कैप्टन ही पिता है


फुटबॉल में

पेनाल्टी शूटआउट के आखिरी किक पर

विजयी गोल करके प्रतिद्वंदियों को

धूल चटाने वाला

स्ट्राइकर ही पिता है

◆◆◆