समय गज़ब मक्कार है
धिक्कार है धिक्कार है
कलम के सिपाही ने लिखा है कूड़ा
'ग्यारहवीं-ए के बच्चे' चमत्कार है
धिक्कार है धिक्कार है
गाँधी की लाठी घंटा बराबर
बजाना गाल ही सच्ची हुँकार है
धिक्कार है धिक्कार है
पिताजी को है रसभरी का प्राउड
टैलेन्ट टांगो फाँसी, बीमार है
धिक्कार है धिक्कार है
कार्पोरेट के हाथ सुरक्षित किसानी
गांव का किसान? गद्दार है
धिक्कार है, धिक्कार है


