सचमुच चुप्पी चुपचाप
खतरे की घंटी को
बजते हुए सुनती है
चुप मत रहना, जब आवाज की दरकार हो
मौन से विशिष्ट हैं अभिव्यक्ति की आहें
मौन से प्रबल हैं जनहित के विरोध
मौन से श्रेष्ठ हैं विपक्षी याचिकाएँ
मौन से दिव्य हैं आग उगलती स्याहियाँ
चुप मत रहना जब आवाज की दरकार हो
लोभ का व्यापार मौन से है
घमंड का प्रहार मौन से है
कुपात्र पर उपकार मौन से है
न्याय का तिरस्कार मौन से है
चुप मत रहना, जब आवाज की दरकार हो
◆◆◆

