युगों-युगों से
आकाश के विस्तृतपन में
ये सारे ग्रह नक्षत्र
नीली-काली रोशनाई से
लिखते चले आ रहे हैं
सभ्यताओं की नई गाथाएं
युगों-युगों से !!
हम-तुम
किसी अदृश्य प्रक्रिया के तहत्
बस,, शामिल होते चले जा रहे हैं
चुपचाप ही
ब्रह्माण्ड के इस पूरे क्रियाकलाप में !!
लेकिन
इसकी असीमता के विस्तार में
क्या खींच सकेंगे कभी
अपनी-अपनी सीमाएं ?
नमिता गुप्ता "मनसी"
