किसी ने पूछा मुझसे मोहब्बत क्या होती है?

मैंने भी तेरी तस्वीर दिखाकर कह दिया
मोहब्बत वो नहीं जिसके लिए तुम अकेले रोते रहो और वो तुम्हें चुप कराने तक ना आए,
मोहब्बत तो वह है जो तुम्हें रोता देखकर खुद भी रो जाए।

मोहब्बत तो वो है जो तुम्हें भूखा देखकर अपने मुंह का निवाला भी तुम्हें खिला जाए।
और मोहब्बत वो कतई नहीं जो पहली नज़र में हो जाए,
मोहब्बत तो वो है जो रोज़ तुझे देखकर धीरे धीरे दिल में उतर जाए।

मोहब्बत वो नहीं जिसको मनाने के लिए हम महंगे तोहफ़े लाएं,
असली मोहब्बत तो वो हैं जो सिर्फ़ तुम्हारे मां तूने खाना खाया पूछने पर ही पिघल जाए।